फरीदाबाद में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में व्यक्ति को मौत की सजा

फरीदाबाद, 29 अगस्त - फरीदाबाद की एक अदालत ने दिव्यांग महिला की दुष्कर्म के बाद नृशंस तरीके से हत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को दोषी को मौत की सजा सुनाई है। फरीदाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने मनोज नेपाली नामक व्यक्ति को आईपीसी की धारा 302 और 376 के तहत दोषी पाए जाने के बाद यह सजा सुनाई और 1 लाख 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घटना नवंबर 2022 में सेक्टर-7 में हुई थी और महिला का शव एक पार्क में मिला था।