सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित 

शिमला, 19 नवंबर - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी हत्या से कुछ दिन पहले उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा भी अगर इस देश की एकता और अखंडता के लिए काम आए तो मैं हमेशा देश के लिए जान देने के लिए तत्पर हूं। 

#सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
# इंदिरा गांधी