दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है - आतिशी
नई दिल्ली, 8 फरवरी - दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि मैं कालकाजी विधानसभा की जनता का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है। भाजपा के खिलाफ, उनकी तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। AAP हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।
#दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है - आतिशी