राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे, हुड्डा को भी अहम ज़िम्मेदारी
नई दिल्ली, 29 सितंबर - कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष उदय भान की जगह लेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।
#राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे
# हुड्डा को भी अहम ज़िम्मेदारी