बाढ़ से प्रभावित किसानों और अन्य लोगों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है:नायब सिंह सैनी 


 चंडीगढ़, 01 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पिछले दिनों हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। बाढ़ से फसलों और कुछ जान-माल का नुकसान हुआ है। अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों और अन्य लोगों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। आज मैंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से भारी वर्षा के कारण घरों घरेलू सामान और पशुओं की जो हानि हुई है उसके लिए मुआवजा के तौर पर 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार की राशि उनके खातों में पहुंचाई है..."

#:नायब सिंह सैनी