भाकियू लक्खोवाल ने डीएसपी कार्यालय का किया घेराव

तलवंडी साबो, 21 अगस्त - (रणजीत सिंह राजू) - शारीरिक शोषण का शिकार रामा मंडी की एक लड़की को न्याय दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष रामकरन सिंह रामां के नेतृत्व में डीएसपी तलवंडी साबो के कार्यालय का घेराव किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों द्वारा शमूलियत की गई है।