खाद्य तेल की कीमतों में आई तेज़ी

जालन्धर, 20 दिसम्बर (शिव शर्मा) : ठंड के इस मौसम में जहां पहले खाने वाली वस्तुओं में तेज़ी नहीं रहती थी अब सरसों व दूसरे तेल भी महंगे हो गए हैं। इस तेज़ी के अभी तक नीचे आने की संभावना नहीं है। बेशक तेलों की तेज़ी का कारण अभी सामने नहीं है परंतु इसको मलेशिया से पाम तेल न आना भी बताया जा रहा है। पहले देश में अधिक मात्रा में पाम तेल मलेशिया से भी मंगवाया जाता था जबकि बाहर से पाम तेल आना बंद हो गया है, उसके बाद ही तेलों की कीमतों में तेज़ी आई है। सरसों के तेल के कारण तेलों में तेज़ी दर्ज की गई है। तेल के थोक बाज़ार में जहां सरसों का तेल पहले 78 रुपए किलो बिक रहा था जबकि यह 102 रुपए किलो पहुंच गया है। परचून बाज़ार में यह तेल और भी महंगे बेचे जा रहे हैं। तेल बाज़ार के सूत्रों की माने तो तेल बाज़ार में अभी कमी की संभावना नहीं है और आने वाले समय में तेलों में और भी तेज़ी आने की संभावना है। ठंड के मौसम में कुछ दालों को महंगाई का तड़का लग गया है।