फाजिल्का में हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, दो घायल 

फाजिल्का, 22 सितम्बर - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव जट्टवाली के नज़दीक घटित हुए एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी और उसके साथ ही दो महिलाएं भी खड़ी थीं। इसी दौरान सड़क पर जाते एक घोड़ा ट्राले ने महिलाओं को कुचलते हुए ट्रैक्टर-ट्राली की साइड मारी, जिससे सरवती देवी और उषा नामक दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक हरदीप सिंह और एक अन्य महिला फूलन देवी उर्फ पूजा गंभीर रूप में घायल हो गए, जिनको फाजिल्का के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।