अब मेरी नई शुरुआत है नेहा मेहता

शोतारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली मेहता का 12 सालों तक किरदार निभाने वाली नेहा मेहता  ने घर-घर तक अपनी पहचान बनाई। लेकिन अब उनकी जगह सुनयना फौजदारने ले ली है। हालांकि फैंस अभी भी शैलेश लोढ़ा  के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी मिस करते हैं। आखिरी साल नेहा ने सबको चौंकाते हुए शो से बाहर जाने का फैसला लिया। शो छोड़ने के बाद नेहा ने चौकाने वाला बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके और निर्माताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ मतभेदों के कारण तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने का फैसला लिया है। अब वह अपने जीवन के नए अध्याय का आनंद ले रही है। अभिनेत्री अब कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
नेहा मेहता ने हाल ही में एक गुजराती फि ल्म की शूटिंग पूरी की है।  उन्होंने कहा कि यह अब मेरी नई शुरुआत है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने के बाद पता चला कि मैं कितने चीजों के लिए सक्षम हूं। मैंने अभी एक गुजराती फि ल्म की शूटिंग पूरी की है। जिसमें एक मुख्य किरदार निभा रही हूं। अभिनेत्री ने मूवी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया केवल इतना बताया कि यह एक महिला प्रधान फि ल्म है।