हर वर्ग का पंजाब पर बराबर का हक - अश्वनी शर्मा 

चंडीगढ़, 16 जुलाई - (सुरिन्दरपाल) - भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने आज बहुत से लोग पार्टी में शामिल किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमत बढ़ रही हैं और यह बाद में ठीक हो जाएंगी। भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से लोग हमारे के साथ जुड़ रहे हैं इसका एक कारण यह है कि लोग समझते हैं कि हम समाज के हर वर्ग के साथ हैं और हर एक का पंजाब पर बराबर का हक है।