रक्षा बंधन पर यूं बढ़ाएं सुंदरता

बारिश के इस मौसम में अपनी सुंदरता को कायम रखना मुश्किल होता है और साथ ही ऊपर से त्यौहारों का सीज़न हो तो सुंदरता बहुत मायने रखती है। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही तैयारियां आरम्भ हो जाती हैं। इस चिपचिपे मौसम में अपनी त्वचा को रंगत और ताज़गी देने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जोकि आपको आकर्षण का केन्द्र बना सकते हैं।
खरबूजे का रस त्वचा और रंगत को ताज़गी प्रदान करता है यह महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे त्वचा के सूखेपन को नियंत्रित किया जा सकता है। यह त्वचा को ठंडक देता है और साथ ही मृत कोशिकाओं की मरम्मत करता है और त्वचा पर काले धब्बे दूर करता है।
मिश्रित कलीजिंग : खीरे के जूस में दो चम्मच पाऊडर दूध और अंडे का सफेद हिस्सा मिला कर मिश्रण बना लो। इस मिश्रण को चेहरे पर और गर्दन पर आधे घंटे तक लगाने के बाद ताज़े जल से साफ कर लें।
तेलीय त्वचा के लिए : एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाकर साफ करें।
फेस मास्क लगाने के बाद दो ‘काटनवुल पैड’ भाव गुलाब जल में रुई को डूबो कर इनका आई पैड के तौर पर प्रयोग करें। इसे आंखों पर रखने से आराम मिलता है।
राखी का त्यौहार दिन के समय मनाया जाता है। दिन के समय मेकअप हल्का और सावधानी से किया जाना चाहिए। यदि आपकी त्वचा साफ है तो फाउंडेशन का प्रयोग नहीं करना  चाहिए। इसके बाद माइश्चराइजर सहित सनस्क्रीन का प्रयोग करके पाउडर लगाएं। बेबी पाऊडर जैसा साफ और नार्मल पाऊडर इसमें ज्यादा उपयोगी साबित होता है।
आंखों की सुंदरता के लिए दिन में आई (आंखों वाली) पैंसिल का प्रयोग काफी होता है। अपनी आंखों की पलकों को भूरी और स्लेटी आई शैडो के साथ लाइन कर सकते हो। इससे आंखें काफी प्रभावित लगती हैं। इसके बाद मस्कारा का एक कोट लगाने से आंखों में चमक आ जाएगी। लिपस्टिक के लिए गहरे रंग से परहेज करें। आप हल्की गुलाबी, हल्की बैंगनी, हल्का भूरा, कांस्य या तांबे के रंग की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकते हो। लिपस्टिक का रंग ज्यादा तेज़ नहीं होना चाहिए। पहले अपने होंठों को लिपस्टिक के रंग के साथ मिला लें उसके बाद उसी रंग की लिपस्टिक होंठों पर लगाएं। होंठों पर लिपस्टिक ब्रश की सहायता से रंगों को भरें। रक्षाबंधन जैसे विशेष त्यौहार के लिए आप आकर्षक बालों का स्टाइल बना सकते हैं। आप अपने बालों को फैंसी हेयर क्लिप या आकर्षक रीबन के साथ बांध सकते हैं। बालों पर चोटी भी बनाई जा सकती है जोकि आकर्षक लगती है। कुछ चेहरों पर लम्बी और कुछ पर छोटी घुमावदार चोटी अच्छी लगती है। लम्बे चेहरे पर छोटी चोटी रखें।