रिश्ते हमेशा दिल से निभाए जाते हैं बॉलीवुड दिशा पटानी 

 बॉलीवुड  अदाकारा दिशा पटानी ने  तेलुगू मूवी लोफर से फि ल्मी दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें फि ल्मी पर्दे पर पहचान और शोहरत महेन्द्र सिंह धोनी की बॉयोपिक ‘एमएस धोनी  द अनटोल्ड स्टोरी’  से मिली। फि ल्म में दिशा पटानी ने धोनी की गर्लफ्रें ड प्रियंका झा की भूमिका निभाई थी। इस तरह की भूमिका निभाने की संवेदनशीलता को समझते हुए, दिशा ने स्वीकार किया था कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी को उनकी भूमिका पसंद आएगी। हालांकि, उन्हें तब यकीन नहीं था कि भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी से उनकी मुलाकात होगी। दिशा पटानी ने बताया था कि फि ल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वह महेंद्र सिंह धोनी से मिलने को बहुत ज्यादा उत्सुक थीं।  दिशा ने बताया था, मुझे नहीं पता कि मैं धोनी से कब मिल पाऊंगी लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।  दिशा ने बताया था कि फि ल्म की कास्टिंग वास्तविक जीवन के पात्रों से प्रेरित है।  मैंने किरदार में अपना पंच भी जोड़ा है। मुझे लगता है कि आप हर बार तकनीकी नहीं हो सकते हैं। आपको अपना थोड़ा-सा जोड़ना चाहिए। रिश्तों में कभी तकनीक काम नहीं आती रिश्ते दिल से होते हैं।  बात अगर दिशा पटानी के काम की करें तो एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के रिलीज होने के बाद से अब तक उन्होंने एक लंबा सफ र तय किया है। उनकी आखिरी फि ल्म सलमान खान स्टारर फि ल्म राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज हुई थी।  दिशा पटानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।