अंतर्राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबालर और क्रिकेटर प्रकाश चौधरी 

प्रकाश चौधरी दिल्ली का रहने वाला है और उसे बिल्कुल ही दिखाई नहीं देता। वह जन्म से ही नेत्रहीन है परन्तु वह गर्व से कहता है कि वह नेत्रहीन है, दिशाहीन नहीं। नेत्रहीन होते हुए भी अपनी मंज़िल की ओर निरन्तर बढ़ रहा है। उसने स्कूली शिक्षा भी नेत्रहीन स्कूल से ग्रहण है। खेल के साथ उसका बचपन से ही लगाव था। चाहे वह देख नहीं सकता परन्तु टी.वी. पर आते खेलों को वह सुनता और महसूस करता था। फिर उसे पता चला कि नेत्रहीन भी खेल के मैदान में खेलते हैं। प्रकाश की भीतर भी खेलों के जुनून ने एक प्रकाश पैदा किया और उसने क्रिकेट तथा फुटबाल खेलना शुरू कर दिया। उसकी मेहनत इस कद्र रंग लाई कि आज वह अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर और क्रिकेटर है। 
वर्ष 2019 में वह भारत की नेत्रहीन टीम में थाईलैंड खेलने गया। लम्बा समय उसने दिल्ली की नेत्रहीन क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है और कई मैच जीत कर उसने पदक बटोरे हैं। प्रकाश लम्बे कद के कारण ही नहीं जाना जात, बल्कि वह तेज़ तर्रार खिलार्ड़ भी माना जाता है। वह पढ़ाई एवं खेल दोनों ही दिल्ली की सेवा कुटीर में रह कर कर, रहा है। यह नेत्रहीन खिलाड़ी अपने इस क्षेत्र में भविष्य में और बुलंदियों को छूये मेरी यही शुभ कामनाएं हैं। 

-मो. 98551-14484