परमबंस सिंह रोमाना द्वारा यूथ के जिला जालंधर (शहरी) अध्यक्ष का ऐलान


चंडीगढ़, 15 अक्तूबर - यूथ विंग, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाना ने पार्टी की सीनियर लीडरशिप से सलाह मशवरे के बाद यूथ विंग, शिरोमणि अकाली दल के जिला जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। आज पार्टी के मुख्य दफ़्तर से इस बारे जानकारी देते हुए रोमाना ने बताया कि पिछले लंबे समय से यूथ विंग के साथ जुड़े मेहनती, होनहार और पड़े लिखे नौजवान नेता सुखमिन्दर सिंह राज्यपाल को जिला जालंधर (शहरी) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।