जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी पीरियड ड्रामा फिल्में

जिस तरह से इस साल पीरियड फिल्म की रिलीज डेट का केलेंडर जारी किया गया है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि इस साल को पीरियड  तौर पर जाना जायेगा।पीरियड ड्रामा जेनर, फिल्म मेकर्स के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। 180 करोड़ बजट वाली ’बाहुबली’ ने 650 करोड, 250 करोड़ बजट वाली ’बाहुबली 2’ ने 1810 करोड़, 215 करोड़ बजट वाली ’पद्मावत’ ने 585 करोड़, 145 करोड़ बजट वाली ’बाजीराव मस्तानी’ ने लगभग 355 करोड़ और 172 करोड़ बजट वाली और ’तान्हाजी’ ने 367 करोड़ का बिजनैस किया था। इनके अलावा भी ’गांधी’ ’लगान’ और ’देवदास’ जैसी कई सारी और भी पीरियड ड्रामा फिल्में हैं जिन्होंने इंडियन सिनेमा में कमाई का इतिहास रचा है। इस तरह की फिल्में चलती हैं इसलिए मेकर इस तरह की फिल्मों में अंधाधुंध पैसा खर्च करते हुए रिस्क लेते रहते हैं। आजकल छोटी-छोटी बातों पर, जिस तरह से कंट्रोवर्सी हो जाती है उसके कारण रिस्क बढ़ गया है लेकिन देर सबेर उसका फायदा भी फिल्म को होता है। यही वजह है कि ज्यादातर पीरियड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। लेकिन इस सच्चाई से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि जहां कुछ पीरियड फिल्में कमाई का इतिहास रचती हैं तो वहीं कुछ फिल्में अच्छे मुकाम तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती हैं। खैर जो भी हो, लेकिन इस तरह की फिल्में मेकर्स को हमेशा प्रेरित करती रही हैं और वे बड़े से बड़ा जो्रखिम उठाने के लिए हरदम तैयार नजर आते हैं। इस वर्ष कुल 11 पीरियड फिल्में रिलीज हो सकती हैं। इन पर 3 हजार करोड़ का दांव लगा हुआ है। अकेले ’पृथ्वीराज’ का बजट ही 300 करोड़ है। इसमें अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। वही मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर इसमें संयोगिता की भूमिका में नजर आएंगी। जन-जन के चहेते बन चुके सोनू सूद और संजय दत्त भी इसमें नजर आएंगे। संजय दत्त ने इस फिल्म में विलन का किरदार निभाया है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान की कहानी बयां करेगी।दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर आधारित फिल्म ’आर.आर.आर.’ को बाहुबली फेम राजामौली ने डायरेक्ट किया है। इसका बजट 350 करोड़ है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही रामायण बेस्ड फिल्म ’आदिपुरूष’ का बजट 500 करोड़ है। महाभारत पर बेस्ड आलिया और रनबीर कपूर स्टॉरर ’ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। इसके दो पार्ट और बनाये जायेंगे। अयान मुखर्जी निर्द्रेशित इस फिल्म का बजट 300 करोड़ है। रनबीर कपूर की पहली एक्शन पैक्ड फिल्म ’शमशेरा’ यशराज फिल्म्स बना रहा है। 14० करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में रनबीर कपूर एक कबीले के सरदार के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर ’रामसेतु’ का ताना बाना भगवान राम के आदर्शो पर बुना गया है। इस पीरियड फिल्म का बजट 5० करोड़ है। इसके अलावा कोरेगांव की लड़ाई पर आधारित एक और पीरियड फिल्म ’द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ का बजट 5० करोड़ है। इसमें अर्जुन रामपाल शिदनाक महा योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। संजय दत्त स्टारर पीरियड फिल्म ’द गुड महाराजा’ का बजट 4०० करोड़ है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के एक रूसी स्पाइपर की कहानी पर आधारित है। ’द इमोर्टन अश्वत्थामा’ का बजट 35० करोड़ है। इसमें विक्की कौशल महाभारत के महान याद्धा अश्वत्थामा से प्रेरित किरदार निभाते नजर आऐंगे लेकिन फिलहाल इसके शुरू होने पर पर सस्पेंस बना हुआ है।फिल्म निर्देशक अलौकिक देसाई कंगना को लेकर एक पीरियड फिल्म बना रहे हैं। इसका बजट 300  करोड़ है। इसमें कंगना माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी भी ’रामायण’ पर एक फिल्म बना रहे है, इसे 3 डी में शूट किया जा रहा है। रामायण ट्रायोलॉजी टाइटल के साथ बनाई जाने वाली इस फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।

 (युवराज)