हरियाणा राज्य भवन में 'होली मिलन समागम' में शामिल हुए भगवंत मान

चंडीगढ़, 17 मार्च - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को हरियाणा राज्य भवन में 'होली मिलने समागम' में शामिल हुए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगवंत मान का स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट किया। इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस अवसर पर भगवंत मान को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी शामिल हुए। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने एक दूसरे पर गुलाब की वर्षा की और होली मनाने के लिए गुलाल छिड़का।