बॉक्सर के किरदार में नज़र आएंगे विजय देवरकोंडा

साउथ के कामयाब स्टार विजय देवरकोंडा का पूरा नाम देवरकोंडा विजय साईं है। ’अर्जुन रेड्डी’  के लिए विजय के काम की जमकर प्रशंसा हुई। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर तेलुगु पुरस्कार भी मिला। बैक टू बैक कई सफल फिल्मों के बाद विजय देवरकोंडा को  तेलुगु फिल्मों के सबसे ज्यादा प्राइज लेने वाले एक्टर्स की श्रेणी में स्थापित कर दिया।  इन दिनों, विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म ’लाइगर’ काफी अधिक चर्चाओं में हैं। इसमें उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा की तरह रश्मिका भी बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। रश्मिका ने हाल ही में मुंबई में अपने लिए एक अपार्टमेंट खरीदा है। 
विजय देवरकोंडा के साथ जाहृवी कपूर, ’जन गण मन’ के जरिये साउथ में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। साउथ के बेहद कामयाब डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में शुरू होने वाली इस फिल्म की कहानी हत्याओं और दुष्कर्म जैसे अपराधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी महीने इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है।  हाल ही में विजय ने डायरेक्टर सुकुमार के साथ ’वीडी 11’ के लिए हाथ मिलाया है। खबर है कि इसमें उनके अपोजिट कियारा आडवानी को अप्रोच किया गया है। विजय की यह फिल्म ‘फाल्कन क्रि एशंस’ बैनर तले केदार सेलागामसेट््टी द्वारा बनाई जा रही है। अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर विजय का कहना है कि अगर साउथ की यहां भी मुझे अच्छी फिल्में मिली तो मैं बॉलीवुड का ही हिस्सा बन कर रहूंगा। (युवराज)