2026 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पांच शहरों में

राष्ट्रमंडल खेलों का 23वां सीजन मार्च 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस बारे में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने पुष्टि की है। मेजबान शहर के अनुबंध पर विक्टोरिया में हस्ताक्षर कर दिये गए हैं। सीजीएफ के अनुसार पहले मुख्य रूप से क्षेत्रीय राष्ट्रमंडल खेलों में विक्टोरिया 2026 का मंचन मार्च में मेलबर्न, जिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारेट और गिप्सलैंड सहित कई शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह मेलबर्न के क्रिकेट मैदान में होगा। सीजीएफ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन के अनुसार राष्ट्रमंडल खेल महासंघ विक्टोरिया को इन राष्ट्रमंडल खेलों का पुरस्कार देकर बेहद खुश है। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि 2026 के राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए विक्टोरिया को मेजबान स्थल के रूप में चुना जाना एक बड़े सम्मान की बात है। हम अपने राज्य में दुनिया के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच अवसरों पर राष्ट्रमंडल खेलों का मंचन किया है, विक्टोरिया ने मेलबर्न 2006 गेम्स की मेजबानी की है। व्यापक रूप से इतिहास में इस आयोजन को सबसे सफल सीजनों में से एक माना जाता है। देश ने 1938 में सिडनी, 1962 में पर्थ, 1982 में ब्रिस्बेन और 2018 में सबसे हाल ही में गोल्ड कोस्ट में भी खेलों का आयोजन किया है। विक्टोरिया ने 2004 में बेंडिगो में राष्ट्रमंडल युवा खेलों की मेजबानी भी की थी। विक्टोरिया का द ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम, मेलबर्न फॉर्मूला 1 ग्रां प्री और मेलबर्न कप सहित हाई-प्रोफाइल खेल प्रतियोगिताओं का मंचन करने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न क्रिकेट मैदान एक प्रमुख क्रिकेट स्थल है और नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू मैचों की मेजबानी करता है। 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जा रहा है।