हिन्दी एक महत्वपूर्ण भाषा है लेकिन बाकी सभी भाषा भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं - धर्मेंद्र प्रधान


इंदौर , 05 मई - इंदौर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “भारत की सभी भाषा महत्वपूर्ण हैं, सभी का भाव एक है। विविधता में एकता हमारा डीएनए है। हिन्दी हमारी राजभाषा है, हिन्दी एक महत्वपूर्ण भाषा है लेकिन बाकी सभी भाषा भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।”