झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूर घायल, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर


जमशेदपुर 7 मई  झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में कथित तौर पर बैटरी फटने से आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर हैं। 2 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।