सही भूमिका के लिए इंतज़ार करना महत्त्वपूर्ण है  सरगुन मेहता

जानी मानी टीवी और पंजाबी अभिनेत्री सरगुन मेहता अपने शानदार गानों और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। पहली ही फि ल्म में अभिनेत्री सरगुन मेहता बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार संग स्क्रीन पर नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार वह फि ल्म मिशन सिंड्रेला से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि सही भूमिका के लिए इंतजार करना बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे आप कहीं भी कदम रख रहे हों। खासकर जब आप एक नए माध्यम में कदम रख रहे हों, क्योंकि कुल मिलाकर एक नया दर्शक वर्ग है। बॉलीवुड डेब्यू के लिए वह एक सही और दमदार रोल का इंतजार रही थीं। मैं पहले तो बहुत डरी हुई थी, लेकिन दूसरी तरफ  बहुत खुश भी थी, क्योंकि यह मेरा बॉलीवुड में डेब्यू है। खैर मैं आपको बता भी नहीं सकती कि मैंने अपना पहला शॉट कैसे दिया, लेकिन सब हो गया। 33 साल की सरगुन 12/24 करोल बाग के अलावा टीवी के शो में भी नजर आईं। उन्होंने पंजाबी फि ल्म अंग्रेज से फि ल्मी करियर शुरू किया था। सरगुन का कहना है कि खैर मुझे तो हर जगह काम करने में मजा आता है। इसके अलावा पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर सरगुन में बहुत से किस्से भी साझा किए।  सरगुन से बॉलीवुड में बोली जाने वाली पंजाबी भाषा को लेकर सवाल किए गए  इस पर सरगुन ने जवाब देते हुए कहा अगर मैं आपको गुजराती बोलने के लिए 5 दिन दूं तो यह ठीक नहीं होगा। लेकिन फि ल्म में वह एक पंजाबी का किरदार निभा रहे हैं जोकि  सभी कलाकारों को कई तरह के रोल निभाने पड़ते हैं।  लेकिन मुझे लगता है कि कलाकार और अच्छा कर सकते हैं उसके लिए भी कड़ी मेहनत लगी है।  सिर्फ  सरगुन ही नहीं बल्कि उनके को-स्टार गुरनाम भुल्लर ने भी बॉलीवुड फि ल्मों में इस्तेमाल की जाने वाली पंजाबी लहजे पर अपनी बात रखी।