कैसा है हमारा सौर मंडल ?

सौर शब्द का अर्थ है सूर्य का या सूर्य संबंधी। इसी प्रकार सौर मंडल का अर्थ होता है सूर्य के आसपास का क्षेत्र, परिवेश, वृत्त या वृत्ताकार फैलाव। इसमें हम नक्षत्रों व ग्रहों को ही शामिल करते हैं तथा उसे सूर्य मंडल या सौर मंडल के नाम से जानते हैं।
हमारे इस सौर मंडल का केंद्र है सूर्य। बाकी नव ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इन नौ ग्रहों के नाम हैं-बुध, शुक्र , पृथ्वी, शनि, मंगल, बृहस्पति, प्लूटो, नेप्च्युन और यूरेनस। इन नवग्रहों को साधारण भाषा में नवग्रह भी कहा जाता है। पूजा पाठ के समय आपने पण्डित जी के मुंह से नवग्रह की पूजा शब्द अवश्य सुना होगा। वैज्ञानिकों का मानना है किसी  समय एक विशाल उल्का या जिसे पुच्छल तारा भी कहा जाता है, अंतरिक्ष में घूमता-घूमता सूर्य के पास से गुजरा था। इससे सूर्य में व्याप्त पदार्थ राशि के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वे बंटकर उक्त ग्रह बन गए और सूर्य के चारों ओर चक्कर काटने लगे। एक और वैज्ञानिक चैंबरलेन का भी मानना है कि ग्रहों और उपग्रहों की उत्पति सूर्य और सूर्य के समान ही एक अन्य तारे के संघर्ष के परिणाम स्वरूप हुई है।
 इस विषय में वैज्ञानिक सूर्य जैसे नक्षत्रों का निर्माण, हीलियम, हाइड्रोजन तथा ब्रह्मांडीय धूलिकाओं से हुआ है ऐसा मानते हैं। कालांतर में इनमें धीरे-धीरे सघनता आई और इनका आयतन बढ़ता गया। इन सब घटनाओं के होने का समय है दस करोड़ वर्ष पूर्व का। इस प्रकार हम सौर मंडल और उनके ग्रहों की उत्पति से परिचित होते हैं।
सौर मंडल में आज भी ऊर्जा, ताप धूलि, धूलिबादल, गैसीय पदार्थ, घूलिकण आदि इधर-उधर बिखरे पड़े हैं तथा ये आज भी खोज, शोध और विभिन्न आविष्कारों के विषय हैं। इस प्रकार सूर्य और सूर्य का परिवार जिसे हम सौर मंडल कहते हैं, बड़ा ही रोचक विषय है।
सूर्य स्वयं आज भी खोज और शोध तथा आविष्कार का विषय है। यहां एक और बात अधिक उल्लेखनीय है कि हमारे प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों या विद्वानों ने आचार्यों या पंडितों ने यह बात आज से हजारों साल पहले खोज ली थी कि किस  प्रकार सूर्य एक नक्षत्र है और नवग्रह उसकी परिक्रमा करते हैं। 
नेप्चून ग्रह की खोज बर्लिन वेधशाला के दो वैज्ञानिकों ने की जिनके नाम जोहान गाले  और हैनरिश डी अरेस्ट  है। यह ग्रह 164 वर्ष तथा 8 माह में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है।  इसका एक वर्ष लगभग 90,000 दिनों के बराबर का होता है। 
प्लूटो की खोज लावेल नामक वैज्ञानिक ने प्रारंभ की थी पर वे इसे पूरा नहीं कर पाए। बाद में अन्य वैज्ञानिकों ने इस काम को संभाला। यह खोजा गया कि यह ग्रह 282 वर्षों में सूर्य की एक परिक्र मा करता है तथा यह सूर्य से 40000000 किलोमीटर के लगभग दूर है। इसका भारतीय नाम यम है। 
सौर मंडल के इन ग्रहों में मंगल के बारे में बड़ी उत्सुकताएं वैज्ञानिकों को हैं, जहां जीवन होने की संभावनाएं हैं। उसी प्रकार वृहस्पति के बारे में हम सर्वाधिक जान चुके हैं चूंकि यहां खोज और शोध करना आसान है। इस प्रकार अत: यह काम निरंतर जारी रहता ही है। इस प्रकार सौरमंडल की जानकारी बहुत रोचक, आकर्षक और ज्ञानवर्द्धधक है। (उर्वशी)