फ्लोर टेस्ट:  विधानसभा पहुंच रहे हैं सभी विधायक


पटना, 12 फरवरी -  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार के विधायक पटना में राज्य विधानसभा पहुंचे। यहां राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि महागठबंधन एकजुट है।