सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

 

 

मुंबई: 16 अप्रैल  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति समेत दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने भुज से पकड़ा और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है।