बिहार: पुलिस ने 4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार 

गया (बिहार), 19 जून - गया पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। SSP आशीष भारती ने बताया, "14 जून को ग्राम कमल बीघा में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया था... मामले में विषेश टीम का गठन किया गया था और जांच जारी थी। इसी क्रम में जानकारी मिली की मामले में शामिल नक्सली गया जिले के साथ आसपास के जिले में सक्रिय हैं। उनकी गतिविधि की जानकारी औरंगाबाद पुलिस और STF को दी गई। टीम द्वारा छापेमारी कर 2 नक्सलियों अमर जीत यादव और अलख देव यादव की गिरफ्तारी की गई। इनकी निशानदेही पर घटना में शामिल कुख्यात नक्सली संजय यादव और सुखेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।"