आओ जानें राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत के बारे में ?

प्यारे बच्चों! आज तुम्हें राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। प्राय: स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा में जन गण मन की प्रार्थना की जाती है। यह हमारे भारत देश का राष्ट्रीय गान है। यह रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा बंगाली में रचे गए गान का हिन्दी अनुवाद है।
 24 जनवरी, 1950 में इसे भारत के राष्ट्रीय गान के तौर पर अपनाया गया। यह गान राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है। राष्ट्रीय गान प्रथम बार 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इसके गाने का समय 52 सैकेंड है। 
वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है। यह गीत हमारे देश भारत की संस्कृति को अभिव्यक्त करता है।
 इसे पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र में गाया गया था। 
माना जाता है कि बंकिमचंद्र चटर्जी ने 1876 में संस्कृत और बांग्ला के मिश्रण से इसकी रचना की। बाद में बंकिमचंद्र ने अपने उपन्यास आनंदमठ में इसे सम्मिलित कर लिया। 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा ने स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम गीत की भूमिका को देखते हुए इस गीत के पहले दो अंतरों को राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता दी।