दिल्ली में लू का सीजन खत्म, अब 29 जून के बाद मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार

 नई दिल्ली, 25 जून - मॉनसून से पहले राजधानी में लू का सीजन खत्म हो गया है। नमी बढ़ गई है। नमी भरी हवाएं राजधानी में पहुंच रही है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी दिन में एक से दो बार हो रही है। उमस बढ़ने की वजह से लोगों को परेशानियां भी हो रही हैं। लगातार दूसरे दिन हीट इंडेक्स 53 डिग्री रहा। इस बीच राहत की बात यह है कि 29 जून से अब बारिश बढ़ेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक आ सकता है।