जिला कांग्रेस कमेटी रूपनगर के अध्यक्ष सतविंदर सिंह चेरियां का निधन 

रोपड़, 14 जुलाई- जिला कांग्रेस कमेटी रूपनगर के अध्यक्ष एवं पी.आर.टी.सी. के पूर्व वाइस चेयरमैन जैलदार सतविंदर सिंह चेरियां का निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के पूरे नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।