Justice N. Kotiswar Singh ने ली शपथ, Supreme Court में शामिल होने वाले Manipur के पहले Judge बने


दिल्ली, 18 जुलाई,: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नोंग्मीकापम कोटिश्वर सिंह और मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर महादेवन ने आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में शामिल होने वाले मणिपुर के पहले न्यायाधीश हैं। और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इतनी चुनौतियों के बीच मणिपुर से उनकी नियुक्ति वाकई बहुत अहम मानी जा रही है।

#Justice N. Kotiswar Singh