हरियाणा की जनता ने इतिहास रचा है - बांसुरी स्वराज

दिल्ली, 8 अक्टूबर - हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं हरियाणा की जनता का अभिनंदन करती हूं कि उन्होंने इतिहास रचा है बीजेपी को पूर्ण बहुमत की सरकार का तीसरी बार जनादेश दिया है। ये पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर है और डबल इंजन बीजेपी की सरकार का जलवा है और आप देखिएगा हरियाणा ऐसे ही प्रगति के पथ पर अग्रसर विकसित भारत संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा।