हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट बस स्टैंड का किया निरीक्षण 

अंबाला (हरियाणा), 21 अक्टूबर - हरियाणा सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया जा चुका है। हरियाणा के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को परिवहन और बिजली मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनते ही अनिल विज एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अनिल विज के एक्शन में आते ही अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। अनिल विज ने सोमवार को अचानक अंबाला कैंट बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी कमियां पाई गई। इसके बाद मंत्री ने बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया।