बिहार में 6 फरवरी के बाद मौसम करवट लेगा
नई दिल्ली, 4 फरवरी - मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में 6 फरवरी के बाद मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है। पटना IMD के अनुसार, अगर आज या कल पहाड़ों पर बर्फबारी हुई, तो बिहार में सर्द हवाएं चलेंगी। 4 फरवरी यानी आज कुछ जिलों में सुबह कोहरे की चादर देखी गई। दिन में धूप खिली रहेगी और हल्की पछुआ हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 26-30°C और न्यूनतम तापमान 10-15°C के बीच रहने का अनुमान है। 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
#बिहार