दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है - योगी आदित्यनाथ
पौडी गढ़वाल (उत्तराखंड), 8 फरवरी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है। अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी भी विकास, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ ले पाएगी। पिछले 11 वर्षों से जो स्थिति दिल्ली में पैदा की गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया।
#दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है - योगी आदित्यनाथ