जालंधर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

जालंधर, 20 फरवरी - पंजाब में लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच आज अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जालंधर सहित पंजाब के अन्य ज़िलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। इसी बीच अभी-अभी जालंधर में ओलावृष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तापमान में गिरावट भी महसूस की गई।

#जालंधर
# बारिश
# ओलावृष्टि