IPL 2025 CSK vs MI: मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 156 रन का लक्ष्य

चेन्नई, 23 मार्च - मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के  सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। आज IPL 2025 का तीसरा मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। वहीं, CSK के लिए नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

#IPL 2025 CSK vs MI: मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 156 रन का लक्ष्य