ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं- गिरिराज सिंह 

नई दिल्ली, 5 मई - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा था कि हमारे रहते हुए कोई किसी बांग्लादेशी को नहीं निकाल सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घरों के बाहर निशान बनाकर उनकी हत्या की गई है। प्रशासन के संरक्षण में सभी चीजे की गई। जब बंगाल में सभी हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश की भावना जगी तो 27 दिनों बाद ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंची। वहां उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है। बंगाल के लोग यह समझ गए हैं। 
 

#ममता बनर्जी
# गिरिराज सिंह