पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति का अनुमान है- IMD
नई दिल्ली, 5 मई - IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "लगभग पूरे भारत में ही कहीं न कहीं बारिश या आंधी जैसी गतिविधियां हो रही हैं। पूरे देश में या तो रेड या येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति का अनुमान है। खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में धूल भरी आंधी, वज्रपात या ओलावृष्टि की संभावना है। गुजरात में और राजस्थान में भारी वर्षा की गतिविधि भी हो सकती है। दिल्ली NCR में भी आगामी दो दिनों में हमारा अनुमान है कि कहीं न कहीं बारिश हो सकती है, हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
#भारत
# बारिश
# IMD