भ्रष्टाचार के आरोप के तहत पकड़े गए रमन अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी नोटिस की कॉपी आई सामने
जालंधर, 25 मई - पंजाब सरकार के आदेश पर विजिलेंस विभाग द्वारा विधायक रमन अरोड़ा पर शिकंजा कसा गया है और भ्रष्टाचार के आरोप के तहत पकड़े गए जालंधर नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और विधायक रमन अरोड़ा की मिली भगत के सबूत सामने आने शुरु हो गए है। आरोप है कि विधायक और एटीपी योजना बनाकर छोटे दुकानदार से बड़ी बिल्डिंग बनाने वाले लोगों परेशान करते थे और फर्जी नोटिस भेजकर वसूली किया करते थे। उसी फर्जी नोटिस की एक कॉपी सामने आई है और इस फर्जी नोटिस कॉपी को इस्तेमाल का दोनों लोगों के कामों में अड़चन पैदा कर रुपए ऐंठते थे। आपको बता दे कि पहले नगर निगम के एटीपी की गिरफ्तारी बिजनेस विभाग द्वारा की गई थी और उसके कुछ दिनों बाद ही विधायक रमन अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है और विधायक को कल विजिलेंस टीम ने अदालत मे पेश किया था।वही अदालत ने विजिलेंस विभाग को विधायक का 5 दिन का रिमांड दिया।आपको बतादे आज नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को अदालत में पेश किया जाएगा और विजिलेंस विभाग द्वारा एक बार फिर उनका रिमांड मांगा जाएगा।