बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की अचानक तबीयत खराब,अस्पताल में भर्ती


बठिंडा, 28 मई (सतपाल सिंह सिवियां)- विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में रिमांड पर चल रही बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की अचानक तबीयत खराब होने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेट में अचानक दर्द होने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई है, जिसके लिए विजिलेंस उसका डॉक्टरों से इलाज करवा रही है। विजिलेंस ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है और पूछताछ के लिए वह विजिलेंस के पास तीन दिन के रिमांड पर है।

#बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर