एक अनोखा यंत्र माऊस

माऊस, जिसको आम बोल-चाल की भाषा में लोगों द्वारा ‘चूहा’ भी कहा जाता है, एक पुआइंटिंग यंत्र है। माऊस की खोज़ 1964 में डगलस एैंगलबर्ट ने की थी। एक साधारण माऊस के दो बटन होते है-दायां बटन और बायां बटन। माऊस के दायें बटन का प्रयोग चुनी गई आईटम की ज्यादा जानकारी या विशेषताएं प्रदान करने के लिए की जाती है। माऊस के बाएं बटन का उपयोग किसी शब्द या वस्तु को हाईलाईट करने के लिए क्लिक करने के लिए, चयन करने के लिए, खिंचने के लिए और पुआईंटर के तौर पर किया जाता है। अब माऊस में एक तीसरा बटन भी आता है, जिसे सकरोल बटन या व्हील कहा जाता है। सकरोल बटन का प्रयोग कम्प्यूटर सक्रीन को ऊपर/नीचे करने के लिए किया जाता है। माऊस कई तरह के होते है, जैसे तार वाला माऊस, बिना तार वाला माऊस (वायरलैस माऊस), ब्लूटूथ माऊस, टैरकबाल माऊस, लेज़र माऊस, मैज़िक माऊस, यू.एस.बी. माऊस, वर्टीकल माऊस, गेमिंग माऊस आदि। इस तरह हम यह कह सकते हैं कि माऊस कम्प्यूटर का एक महत्वपूर्ण यंत्र है।                  -मो-98770-94504

#एक अनोखा यंत्र माऊस