हम दुनिया में शांति चाहते हैं - मल्लिकार्जुन खरगे

कलबुर्गी, 23 जून - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इजरायल-ईरान संघर्ष पर कहा कि हम दुनिया में शांति चाहते हैं, ईरान ने हमेशा हमारी परेशानियों में हमारा साथ दिया है। भारत और ईरान हमेशा व्यापार करते हैं... अगर सिर्फ युद्ध होगा, तो महंगाई बढ़ेगी, शांति नहीं रहेगी, हमें दुनिया में शांति स्थापित करनी है, इसलिए चाहे वह इजरायल हो, अमेरिका हो, पाकिस्तान हो या ईरान हो, इन सभी देशों को शांति से रहना चाहिए और जो शांति से रहते हैं, हम उनकी मदद करते हैं। आज जो स्थिति है, उसे रोका जाना चाहिए। हमारा सिद्धांत रहा है कि हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और दुनिया में शांति स्थापित करनी चाहिए, जो भी समस्याएं हैं, उन्हें बातचीत से सुलझाना चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई भी देश किसी दूसरे संप्रभु, लोकतांत्रिक देश पर हमला करे, इससे दुनिया में शांति नहीं रहेगी। चाहे ईरान हो, अमेरिका हो या कोई भी देश हो, संप्रभु राज्य पर हमला करना अच्छा नहीं है। हम दुनिया में शांति चाहते हैं। भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।

#हम दुनिया में शांति चाहते हैं - मल्लिकार्जुन खरगे