डल झील से बच्चों की भव्य तिरंगा यात्रा, अमन और एकता का संदेश
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), 4 अगस्त - कश्मीर में अमन और एकता का संदेश देने के लिए डल झील के किनारे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा आयोजित इस रैली में दारुल उलूम के छात्रों के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली की शुरुआत जबरवन पार्क से हुई और डल झील के बुलेवार्ड रोड तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे बच्चे पारंपरिक और देशभक्ति परिधान में नजर आए।
#डल झील
# बच्चों
# तिरंगा यात्रा