मनाली में बाढ़ के बाद अब लैंडस्लाइड से स्थिति चिंताजनक, 14 घर भूस्खलन की चपेट में आये 


 मनाली, 30 अगस्त - मनाली में बाढ़ के बाद अब लैंडस्लाइड से स्थिति चिंताजनक हो गई है। ब्यास नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कई क्षेत्र लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए हैंमनाली में बाढ़ के बाद अब भूस्खलन का  कहर, 14 घर भूस्खलन की चपेट में आये मनाली में बाढ़ के बाद अब भूस्खलन  कहर ढा रहा है। बहुत से क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। पलचान, बाहंग, समाहण और अलेऊ  में घर व होटल खतरे की जद में हैं। मनाली के तिब्बती कालोनी समाहण  में भारी भूस्खलन हो रहा है। इस गांव के 14 घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं।  मलबे के साथ पेड़ भी घरों पर गिर रहे हैं । पहाड़ी से मलबा आने के चलते कई घरों में मलबा भरा है और लोगों का सामान मलबे में दब गया है। लोग खतरे के साए में घरों से सामान निकल रहे हैं। मनाली प्रशासन की ओर से तहसीलदार अनिल राणा ने बताया कि तिब्बती कलोनी समाहण में 14 मकान खतरे की जद में हैं ,जिनमें से 4 मकान भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 10 मकानों में मलबा घुस गया है।उन्होंने कहा कि पहाड़ी से लगातार पानी और मलबा आ रहा है। प्रशासन ने खतरे की स्थिति को देखते हुए तिब्बती कलोनी समाहण में रह रहे लोगों के घर खाली करवा दिए हैं तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है ।  स्थिति ठीक न होने तक लोगों को घरों में न जाने को कहा गया है।

#मनाली