हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे


शिमला , 8 सितंबर - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने जिला कांगड़ा के आवास को लेकर आज जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला 3:10 पर ओक ओवर से निकलकर शिमला के अन्नाडेल हैलीपेड के लिए रवाना होगा 3:25 पर मुख्यमंत्री का काफिला शिमला के अन्नाडेल हैलीपेड पर पहुंचेगा उसके बाद करीब 3:30 पर मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर जिला कांगड़ा के लिए उड़ान भरेगा करीब 4:05 बजे मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेगा और उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला धर्मशाला के सर्किट हाउस के लिए रवाना हो जाएगा 4:25 पर मुख्यमंत्री धर्मशाला के सर्किट हाउस में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रात्रि ठहराव धर्मशाला के सर्किट हाउस में ही रहेगा और 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

#हिमाचल प्रदेश