हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत का कहर, भारी बारिश से कुल्लू में हुआ भूस्खलन
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश),3 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश जानलेवा होने लगी है। भारी बारिश जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बन चुकी है। लगातार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। बता दें कि कुल्लू में भीतरी अखाड़ा बाजार क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल एनडीआरएफ टीम, अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग ने तलाशी अभियान चलाया है। साथ ही रास्ते से मलबे को हटाया जा रहा है।
#हिमाचल प्रदेश