हिमाचल प्रदेश: 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा मानसून सत्र - विधानसभा अध्यक्ष

शिमला, 12 अगस्त - हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र पर कहा कि मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। अब तक विधानसभा के पास 762 के करीब प्रश्नों के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिन्हें विभिन्न विभागों को जवाब के लिए भेज दिया गया है। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। लगभग 2000 करोड़ के करीब नुकसान प्रदेश में हो चुका है। ये गंभीर विषय है। सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर लोगों की मांग हैं। पहाड़ों की क्षमता मानसून में इस तरह की गतिविधियों की इजाज़त नहीं दे रही। हमें अपने विकास के मॉडल पर अलग से सोच बनाने की ज़रूरत है। नई नीति बनाने की ज़रूरत है।

#हिमाचल प्रदेश: 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा मानसून सत्र - विधानसभा अध्यक्ष