भारत सरकार हर उचित कदम भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए उठा रही है- अनुराग ठाकुर
चंडीगढ़, 11 सितंबर - भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने नेपाल में वर्तमान स्थिति पर कहा, "भारत सरकार हर उचित कदम भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए और बचाने के लिए उठा रही है। विदेश मंत्रालय इस ओर समय-समय पर जानकारी भी दे रहा है। हम इतना ही चाहेंगे कि नेपाल में शांति हो और वहां पर किसी को जान-माल का नुकसान न हो।
#भारत सरकार
# भारतीय नागरिकों
# अनुराग ठाकुर