वंदे भारत ट्रेन पहले दिन फिरोजपुर से दिल्ली के लिए रवाना


-केंद्रीय राज्य मंत्री रविंदर बिट्टू ने दिखाई हरी झंडी
फिरोजपुर, 8 नवंबर (राकेश चावला, सुखविंदर सिंह) मोदी सरकार ने देशवासियों को नई सौगात देते हुए 4 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की हैं। जिसके तहत फिरोजपुर से दिल्ली के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। जिसे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, लोकसभा सदस्य शेर सिंह घुबाया, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, भाजपा नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और समाजसेवी संस्थाओं के नेता मौजूद थे।

#वंदे भारत ट्रेन