नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामला :एएसआई मंगतराम  डिसमिस 


जालंधर :पंजाब के जालंधर में 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले मामले में पंजाब पुलिस विभाग ने एएसआई मंगतराम को डिसमिस कर दिया है।आपको बता दे 13 वर्षीय नाबालिक लड़की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम लापरवाही सामने आई थी।एएसआई मंगतराम ने ड्यूटी के दौरान इस मामले में लड़की के परिवार के सदस्यों को गलत जानकारी दी थी कि उनकी लड़की उसे घर में नहीं है जिस घर में उसकी हत्या हुई थी। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने एएसआई मंगतराम को डिसमिस करने की जानकारी फोन पर दी है। फोन पर जानकारी देते जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान सही जानकारी नहीं देने पर पुलिस विभाग द्वारा एएसआई मंगतराम को डिसमिस कर दिया गया है।

#मंगतराम  डिसमिस