अमेरिका में व्हाइट के पास फायरिंग, सिक्योरिटी फोर्स के 2 जवानों को मारी गोली

 


अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास भयंकर गोलीबारी हुई है। अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी फोर्स के 2 जवानों पर फायरिंग की गई गई है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया है। 
फायरिंग के बाद पूरी तरह से लॉक किया गया व्हाइट हाउस
अमेरिका में हुई शूटिंग की घटना पर पुलिस का कहना है कि यह घटना व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक दूर 17th स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट और I स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के चौराहे के पास हुई है। इस इलाके में आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग भी है, जहां व्हाइट हाउस के कई स्टाफ काम करते हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक घटना के बाद व्हाइट हाउस को लॉकडाउन कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने मेन ट्रेजरी और फ्रीडमैन बैंक बिल्डिंग में भी लॉकडाउन का ऑर्डर दिया।
वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति आवास वॉइट हाउस से कुछ ही दूरी पर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। दोनों जवान वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के सदस्य थे, जो देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में तैनात थे। केंद्रीय संघीय जांच एजेंसी FBI के डायरेक्टर काश पटेल और वॉशिंगटन की मेयर म्यूरिल बाउजर ने कहा कि गार्ड के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाउजर ने कहा कि नेशनल गार्ड के सदस्यों को निशाना बनाकर गोली मारी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी गोलीबारी पर बयान दिया और कहा कि नेशनल गार्ड पर हमला करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।
हमलावर को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी... व्हाइट हाउस के पास फायरिंग पर आया ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा है कि जिस 'जानवर' ने दो नेशनल गार्ड्स को गोली मारी है, उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस घटना में दोनों नेशनल गार्ड गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों अलग-अलग अस्पतालों में हैं। ट्रंप ने सेना की तारीफ करते हुए कहा ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड और हमारी सभी सेना और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को आशीर्वाद दें। ये सच में महान लोग हैं।

 

 

 

 

#अमेरिका में व्हाइट